दोस्तों अगर आप किसी को बहुत याद कर रहे हैं और उसे शायरी के रूप में कहना चाहते हैं, तो यह पोस्ट आपके लिए है। यहाँ आपको कई Miss You Shayari मिलेंगी जो दिल की याद को अच्छे से दिखाती हैं।
नमस्कार दोस्तों, आपका स्वागत है FunkyKhabar.com पर। इस पोस्ट में हमने आपके लिए खास मिस यू शायरी दी है। यहाँ आपको I Miss You Shayari, miss you shayari, hindi 2 line और Miss you shayari for him, girlfriend, boyfriend मिलेंगी।
Friends, इस पोस्ट के आखिर में आपको और भी शायरी पढ़ने के लिए related posts के लिंक मिलेंगे उसे चैक करना ना भूले।
Miss you shayari in hindi

याद तो हमें बहुत लोगों की आती है,
पर सच कहें… तुम्हारी सबसे ज्यादा आती है।
✨ I Miss You ✨
काश तुम्हें ख्वाब में दिख जाए,
कि हम तुम्हें कितना याद करते हैं।
💌 Miss You Love 💌
तेरा ख्याल जैसे-जैसे आता है,
मुझे और दूरियों तक ले जाता है।
💔 I Miss You 💔

तेरे बिना अधूरी सी है ये दुनिया,
अब तो बस यादें ही सहारा हैं।
तेरी यादों को पसंद है मेरी आँखों की नमी,
हँसना चाहूँ भी तो रुला देती है तेरी कमी।
तुम मुझे याद करो या ना करो,
पर मैं तुम्हें हर पल याद करता हूँ।
वो जो कहते थे तुम्हारे बिना मर जाएंगे,
आज उन्हें ज़रा भी याद नहीं आती हमारी।

बातें आज भी होती हैं उससे,
बस अब ख्वाबों में… हकीकत में नहीं।
एक तरफ़ा ही सही मगर बेपनाह था प्यार,
आखिरी सांस तक तेरा इंतज़ार रहा।
खामोश रातों में तेरी यादें धीरे-धीरे
अरमान जगाती हैं।
तेरी यादों में ही कटती हैं रातें,
तेरे बिना एक पल भी नहीं कटता।
मिस यू शायरी 2 Line
काश तुम पास आओ और गले लगाकर कहो,
“जान… तुम्हारे बिना मैं भी खुश नहीं हूँ।”

तेरी याद के उजाले से दिल को जलने दे,
ये सिलसिला यूं ही चलने दे…
कौन जाने कौन सी शाम आख़िरी हो जाए।
जब समझेगा वो मेरी वफाओं को,
तब वो रोएगा… फिर से मुझे पाने के लिए।
साँसों में तेरी खुशबू आने लगी है,
दिल की धड़कनें और तेज़ हो चली हैं…
लगता है तेरी याद फिर से लौट आई है।

सोचा था अब तुम्हें याद नहीं करेंगे,
पर ये दिल है… किसी की कहाँ सुनता है।
तेरी यादें भी किसी कहर से कम नहीं,
हर रोज़ एक नई तबाही लेकर आती हैं।
हर सांस से पहले तेरा ख्याल आता है,
इसलिए सांसें भी अब भारी लगती हैं।
रात भर जगाता है तेरी यादों का आलम,
बता देना उसे… तेरी यादें सोने नहीं देतीं।
तेरे दिल में उतरने का ख्याल था,
कभी सोचा न था… तू दिल से उतार देगा।
पुरानी यादें शायरी 2 लाइन

तेरी यादों की एक ठंडी लहर से,
मेरी रूह को जीने का सहारा मिल जाता है।
जबसे गए हो तुम,
मेरी ज़िंदगी भी अधूरी सी रह गई है।
हम वक़्त तो बर्बाद करते हैं यूँ ही,
पर सच कहें तो तुम्हें याद बहुत करते हैं।
मोहब्बत में सब कुछ मिले न मिले,
पर यादें ज़रूर मिलती हैं।

तेरे बिना ये दिल हर वक्त तड़पता है,
तेरी यादों में हर लम्हा सुलगता है।
इतनी बार तो तुम सांस भी नहीं लेते होंगे,
जितनी बार मैं तुम्हें याद करता हूँ।
उसके सिवा कुछ नहीं मेरे दिल में,
अब अगर उसे भी भूल जाऊँ
तो याद ही क्या रखूँ।
मेरी ख्वाहिश बस इतनी सी है,
जब मैं तुम्हें याद करूँ,
तुम भी मुझे महसूस करो।

हम ज़िंदा हैं तो तुम्हें याद करते हैं,
कल न रहे तो कोई याद नहीं करेगा।
नई चीजें चाहे कितनी भी अच्छी हों,
पर तेरी पुरानी यादें ही सबसे प्यारी लगती हैं।
Miss you shayari for girlfriend
काश तू भी बन जाए तेरी यादों की तरह,
ना वक़्त देखे, ना बहाना…
बस चली आए।
ज़िंदगी यूँ ही चलती रहती है…
पर तेरी गैर-मौजूदगी हर पल खलती है।

तू इतना दूर है कि नज़र नहीं आता,
और इतना क़रीब कि एक पल भी भुलाया नहीं जाता।
किसी को भूलने की हर कोशिश नाकाम है,
क्योंकि वो दिल में ही बसता है।
तुझे भुलाने की कोशिश रोज़ करते हैं,
पर तेरी यादें हर पल रुला देती हैं।

यादों की कीमत वो क्या जाने,
जो यादों को मिटा दिया करते हैं…
यादों का मतलब तो उनसे पूछो,
जो उन्हीं के सहारे जीते हैं।
तनहाई फुर्सत देगी तो लिखेंगे तेरे लिए भी,
फ़िलहाल तो मसरूफ़ हैं
तेरी ही यादों में।
